बाक्स ) प्रखंड मुख्यालय में पदाधिकारी नहीं पहुंचे, विरोध

नाजिर को छोड़ कर कोई भी पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित नहीं थे डिजिटल हस्ताक्षर के लिए हजारीबाग बुलाया गया थाफोटो 5गिद्दी4-विरोध जताते लोग गिद्दी(हजारीबाग).डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को किसी भी पदाधिकारी व कर्मचारी की उपस्थिति नहीं देख कर लोग गुस्से में आ गये. लोगों ने विरोध जताया और जिला प्रशासन से मंगलवार व शुक्रवार […]

नाजिर को छोड़ कर कोई भी पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित नहीं थे डिजिटल हस्ताक्षर के लिए हजारीबाग बुलाया गया थाफोटो 5गिद्दी4-विरोध जताते लोग गिद्दी(हजारीबाग).डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को किसी भी पदाधिकारी व कर्मचारी की उपस्थिति नहीं देख कर लोग गुस्से में आ गये. लोगों ने विरोध जताया और जिला प्रशासन से मंगलवार व शुक्रवार को नियमित रूप से प्रखंड के पदाधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की. जानकारी के अनुसार, प्रखंड मुख्यालय में 11 व 12 बजे के आस-पास विभिन्न पंचायतों से अपना कार्य कराने के लिए कई लोग मुख्यालय पहुंचे. प्रखंड मुख्यालय में नाजिर को छोड़ कर कोई भी पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित नहीं थे. लोगों ने जानकारी ली कि आज कोई भी पदाधिकारी व कर्मचारी नहीं आयेंगे. उन्हें जिला प्रशासन ने डिजिटल हस्ताक्षर के लिए हजारीबाग बुलाया गया है. यह सुन कर लोग भड़क गये. लोगों का कहना था कि जब शुक्रवार व मंगलवार को भी प्रखंड के कर्मचारी व पदाधिकारी उपस्थित नहीं रहेंगे, तो मुख्यालय में तालाबंदी कर रखनी चाहिए. लोगों का कहना है कि प्रखंड अलग हुआ है, लेकिन इसका समुचित लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है. प्रखंड मुख्यालय में कई पदाधिकारियों व कर्मचारियों की कमी है. यह मुख्यालय प्रभार के भरोसे चल रहा है. विरोध करने वालों में हुकुमनाथ महतो, अहमद काजिम, मनोज कुमार, सर्वेश कुमार सिंह, मोबिन अंसारी, संतोष कुमार, मुंशी कुमार रवि, प्रदीप रवानी, जन्मेजय तिवारी, भुनेश्वर महतो आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >