पतरातू : पतरातू-रांची सड़क मार्ग पर तालाटांड़ के समीप सोमवार की रात करीब आठ बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गयी. बाइक सवार कटिया गांव निवासी बिहारी महतो का पुत्र आकाश महतो बताया गया है.
जानकारी के अनुसार आकाश अपने मित्र शिवनारायण उरांव शाहीटांड़ निवासी के साथ अपने बाइक पैशन प्रो (जेएच 01 बीएच 3034) से रांची की ओर से अपने गांव आ रहा था. इसी बीच विपरीत दिशा से जा रहे एक ट्रक में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में आकाश की मौत हो गयी, जबकि शिवनारायण उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उक्त सड़क मार्ग को जाम कर दिया है. पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है. घायल को रिम्स रेफर कर दिया गया है.
