कराटे के प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र

फोटो – 3 घाटो- 1 प्रमाण पत्र के साथ कराटे प्रशिक्षणार्थी घाटोटांड़.झारखंड 15 नंबर स्थित भगत सिंह स्टेडियम में रविवार को कराटे प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. केदला के मुख्य प्रशिक्षक सेंसी संजय रजवार ने प्रमाण पत्र का वितरण किया. प्रमाण पत्र प्राप्त करनेवालों में सृजन कश्यप, शिवा कुमार, प्रियांशु मिंज, […]

फोटो – 3 घाटो- 1 प्रमाण पत्र के साथ कराटे प्रशिक्षणार्थी घाटोटांड़.झारखंड 15 नंबर स्थित भगत सिंह स्टेडियम में रविवार को कराटे प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. केदला के मुख्य प्रशिक्षक सेंसी संजय रजवार ने प्रमाण पत्र का वितरण किया. प्रमाण पत्र प्राप्त करनेवालों में सृजन कश्यप, शिवा कुमार, प्रियांशु मिंज, नीलम कुमारी, सुभाष, प्रभात कुमार, विश्वनाथ कुमार, रीता कुमारी आदि शामिल हैं. इस अवसर पर कपूर करमाली, एजाजूल हक, पुष्पांजलि कुमारी, शीतल, अनुपम लकड़ा आदि उपस्थित थे. गौरतलब हो कि शोतोकान कराटे डू फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में यहां बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के बाद बच्चों का ग्रेडेशन टेस्ट हुआ. ग्रेडेशन टेस्ट भारत के मुख्य प्रशिक्षक शिहान मानस सिन्हा व झारखंड के मुख्य प्रशिक्षक सेंसी नरेंद्र सिन्हा ने लिया. इसके बाद सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >