आर... अधिकारियों व कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

2आर-के -प्रशिक्षण देते अधिकारी.रामगढ़. रामगढ़ प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को रामगढ़, दुलमी व चितरपुर प्रखंड के पदाधिकारियों व कर्मचारियों को ई डिस्ट्रक्टि से जोड़ने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण जिला तकनीकी पदाधिकारी श्रीनिवास ओझा ने दिया. प्रशिक्षण में रामगढ़ सीओ कुंवर सिंह पाहन, रामगढ़ बीडीओ पवन कुमार व दुलमी बीडीओ दिलीप कुमार […]

2आर-के -प्रशिक्षण देते अधिकारी.रामगढ़. रामगढ़ प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को रामगढ़, दुलमी व चितरपुर प्रखंड के पदाधिकारियों व कर्मचारियों को ई डिस्ट्रक्टि से जोड़ने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण जिला तकनीकी पदाधिकारी श्रीनिवास ओझा ने दिया. प्रशिक्षण में रामगढ़ सीओ कुंवर सिंह पाहन, रामगढ़ बीडीओ पवन कुमार व दुलमी बीडीओ दिलीप कुमार के अलावा तीनों प्रखंडों के कर्मचारी शामिल थे. प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि आवेदक द्वारा किसी भी प्रकार का प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं और उसमें कोई कमी रह जाती है, तो तत्काल आपको रिपोर्ट करना है. यह रिपोर्ट आवेदक के नंबर पर मैसेज के रूप में चला जायेगा. साथ ही विभिन्न स्तरों पर जा कर आवेदन देने की जो समस्या होती थी. वह भी समाप्त हो जायेगी. जिस स्तर पर आवेदक द्वारा प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग की जायेगी. रिपोर्ट क्रमबद्ध ऑनलाइन अंतिम अधिकारी तक पहुंचने के बाद प्रमाण पत्र निर्गत हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >