सैकड़ों बच्चों का हुआ मुंडन

दर्जनों जोड़े परिणय सूत्र में बंधे2 चितरपुर डी. अपने बच्चे का मुंडन करवाते लोग.रजरप्पा. रजरप्पा मंदिर में शुक्रवार को मुंडन तिथि पर हजारों श्रद्धालुओं पहुंचे. इस दौरान श्रद्धालुओं ने रजरप्पा स्थित दामोदर-भैरवी संगम स्थल पर स्नान कर व कतारबद्ध होकर मां छिन्नमस्तिके देवी की विधिवत पूजा-अर्चना की. साथ ही नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया. […]

दर्जनों जोड़े परिणय सूत्र में बंधे2 चितरपुर डी. अपने बच्चे का मुंडन करवाते लोग.रजरप्पा. रजरप्पा मंदिर में शुक्रवार को मुंडन तिथि पर हजारों श्रद्धालुओं पहुंचे. इस दौरान श्रद्धालुओं ने रजरप्पा स्थित दामोदर-भैरवी संगम स्थल पर स्नान कर व कतारबद्ध होकर मां छिन्नमस्तिके देवी की विधिवत पूजा-अर्चना की. साथ ही नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया. इसके बाद श्रद्धालुओं ने बकरे की बलि देकर सैकड़ों बच्चों का मुंडन संस्कार करवाया. जानकारी के अनुसार अहले सुबह से ही दूर-दराज से लोग विभिन्न वाहनों से रजरप्पा मंदिर पहुंचने लगे थे. जहां लोगों ने कतारबद्ध होकर मां भगवती की दर्शन कर पूजा-अर्चना की. इसके अलावे विवाह तिथि को लेकर दर्जनों जोड़े परिणय सूत्र में बंधे. पूजा-अर्चना कराने में अजय पंडा, असीम पंडा, सुभाषीश पंडा, सुबोध पंडा, सुजीत पंडा, पप्पू पंडा, रंजीत पंडा, दीपक पंडा लोकेश पंडा, पोपेश पंडा, ब्रजेश पंडा, सहित कई पुजारियों का योगदान रहा. पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली: रजरप्पा मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है. मंदिर घुसने के समय साफ-सफाई के नाम पर 30-50 रुपया प्रति वाहन लिया जा रहा है. जबकि स्टैंड के ईद-गिर्द वाहन खड़ा करने पर 100-200 रुपये जबरन वसूले जा रहे है. नहीं देने पर दुकानदारों द्वारा श्रद्धालुओं से झड़प भी की जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >