100 केबी ट्रांसफारमर का हुआ उदघाटन

दुलमी. दुलमी प्रखंड के उसरा गांव में ट्रांसफारमर का उदघाटन किया गया. मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि सह आजसू के जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो व विशिष्ट अतिथि युवा मोरचा के प्रखंड प्रभारी सुधीर कुमार मंगलेश थे. मौके पर अतिथियों ने संयुक्त रूप से 100 केबी का ट्रांसफारमर का उदघाटन फीता काट कर किया गया. मुख्य अतिथि […]

दुलमी. दुलमी प्रखंड के उसरा गांव में ट्रांसफारमर का उदघाटन किया गया. मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि सह आजसू के जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो व विशिष्ट अतिथि युवा मोरचा के प्रखंड प्रभारी सुधीर कुमार मंगलेश थे. मौके पर अतिथियों ने संयुक्त रूप से 100 केबी का ट्रांसफारमर का उदघाटन फीता काट कर किया गया. मुख्य अतिथि श्री महतो ने कहा कि पेयजल व स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी के प्रयास से सभी गांवों में बिजली व पानी पहुंचायी जा रही है. इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया. मौके पर राजकिशोर महतो, शैलेश चौधरी, सिलोन भारती, राहुल कुमार, जीवन कुमार, शंकर कुमार, गौतम कुमार, लव, कुश, उत्तम कुमार सहित कई मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >