झारखंड बंद को सफल बनाने पर चर्चा

पतरातू. जनता परिवार के प्रस्तावित सभी घटक दलों जदयू, राजद, सपा की संयुक्त बैठक पीटीपीएस सर्किट हाउस में हुई. बैठक में चार मई को किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में आहूत झारखंड बंद को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. बंद को सफल बनाने के लिए तैयारियों की समीक्षा की गयी. साथ ही […]

पतरातू. जनता परिवार के प्रस्तावित सभी घटक दलों जदयू, राजद, सपा की संयुक्त बैठक पीटीपीएस सर्किट हाउस में हुई. बैठक में चार मई को किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में आहूत झारखंड बंद को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. बंद को सफल बनाने के लिए तैयारियों की समीक्षा की गयी. साथ ही निर्णय लिया गया कि बंद की पूर्व संध्या पर तीन मई को भुरकुंडा थाना चौक से पटेल नगर तक मशाल जुलूस निकाला जायेगा. चार मई को सभी घटक दलों के प्रमुख नेता अपने-अपने क्षेत्र में शांतिपूर्ण बंद का नेतृत्व करेंगे. अध्यक्षता सुजीत कुमार पटेल व संचालन संजय यादव ने किया. बैठक में राजद के गिरधारी गोप, सपा के दर्शन गंझू, सहदेव सिंह, जानकी यादव,शौकत अंसारी, जदयू के वीरेंद्र कुमार सिंह, दिलीप पांडे, रामाश्रीत सिंह, राजेश महतो, जितेंद्र वर्मा, धीरज, आरके मंडल आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >