महिला को सिलाई मशीन प्रदान किया

रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ फोटो फाइल 30आर-सी-स्वरोजगार के लिए महिला को सिलाई मशीन प्रदान करते रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ के पदाधिकारी.रामगढ़. रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को रोटरी हॉल में स्वरोजगार के लिए रामानगर निवासी रूपाली सरकार को सिलाई मशीन प्रदान किया. रामानगर निवारी रूपाली सरकार रामानगर में अपने जीविकोपार्जन के लिए […]

रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ फोटो फाइल 30आर-सी-स्वरोजगार के लिए महिला को सिलाई मशीन प्रदान करते रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ के पदाधिकारी.रामगढ़. रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को रोटरी हॉल में स्वरोजगार के लिए रामानगर निवासी रूपाली सरकार को सिलाई मशीन प्रदान किया. रामानगर निवारी रूपाली सरकार रामानगर में अपने जीविकोपार्जन के लिए कपड़े सिलाई का कार्य करती है. रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ के अध्यक्ष सुरेश बगडि़या ने कहा कि रोटरी हमेशा से ही सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती है. साथ ही रोटरी स्वावलंबी बनाने के लिए भी समाज में हर वर्ग के लोगों के लिए कुछ न कुछ करते रहती है. इसी क्रम में हमने रामानगर निवासी रूपाली सरकार को मेहनती व प्रतिभावान पाकर सिलाई मशीन प्रदान किया है, ताकि वे अपने व अपने परिवार के लिए कुछ कर सकें. सिलाई मशीन मिलने पर रूपाली सरकार ने रोटरी के सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया. मौके पर रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ के सचिव राजू चतुर्वेदी, सुरेश पी अग्रवाल, नरेंद्र सिंह चमन, राहुल जैन, चंद्र शेखर समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >