तीन खिलाड़ी दिल्ली रवाना

राष्ट्रस्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजनफोटो फाइल 30आर-राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने दिल्ली गये कराटेकार.रामगढ़. शोतोकान कराटे डू फेडरेशन ऑफ इंडिया रामगढ़ शाखा के तीन खिलाड़ी राष्ट्रस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हुए. संस्था के इन तीनों खिलाडि़यों को रामगढ़ छावनी फुटबॉल मैदान से रांची के लिए रवाना किया गया. रांची […]

राष्ट्रस्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजनफोटो फाइल 30आर-राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने दिल्ली गये कराटेकार.रामगढ़. शोतोकान कराटे डू फेडरेशन ऑफ इंडिया रामगढ़ शाखा के तीन खिलाड़ी राष्ट्रस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हुए. संस्था के इन तीनों खिलाडि़यों को रामगढ़ छावनी फुटबॉल मैदान से रांची के लिए रवाना किया गया. रांची रेलवे स्टेशन से ये तीनों खिलाड़ी स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड की टीम के साथ शामिल होकर दिल्ली के लिए रवाना किये गये. रामगढ़ के इन तीन खिलाडि़यों में राहुल पांडेय(रामगढ़), काजल रानी (रामगढ़)व नैंसी कुमारी (कुजू)शमिल हैं. राहुल पांडेय व काजल रानी दोनों रामगढ़ फुटबॉल मैदान में कराटे का प्रशिक्षण लेते हैं. वहीं नैंसी कुमारी डंटवामोड़ स्थित कुजू पब्लिक हाई स्कूल के फुटबॉल मैदान में कराटे का प्रशिक्षण लेती हैं. इन खिलाडि़यों को रामगढ़ फुटबॉल मैदान से संस्था के प्रशिक्षक सेंसी नरेंद्र सिन्हा, शशि पांडेय, संजय सोनकर, सुमित कुमार, गौरीशंकर महतो समेत अन्य सीनियर कराटेकारों ने जीत की शुभकामनाओं के साथ रवाना किया. मौके पर कराटेकार चंदन सहनी, शेखर कुमार, विनय रंजन, सुमित कुमार सिंह, युक्ति राणा, बबलू महतो, संजय कुमार, प्रत्यक्ष कुमार झा, अजय कुमार, बिनिता बहांदा, कुमकुम श्री, स्नेहा कुमारी समेत अन्य कराटेकार व अभिभावक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >