गिद्दी(हजारीबाग). प्लान इंडिया व नवभारत जागृति केंद्र ने बुधवार को राजकीय मवि रैलीगढ़ा में लगभग 300 छात्र-छात्राओं के बीच स्कूली जूते का वितरण किया. नवभारत जागृति केंद्र के लोगों ने बताया कि डाड़ी प्रखंड के सभी राजकीय विद्यालयों में स्कूली बच्चों के बीच केंद्र नि:शुल्क जूते का वितरण करेगा. विद्यालय में नामांकित नहीं, बल्कि बच्चों की उपस्थिति के आधार पर इसका वितरण किया जा रहा है. उधर, मंगलवार को झारखंड उच्च विद्यालय होसिर के सैकड़ों स्कूली बच्चों के बीच जूते का वितरण किया गया. मौके पर प्रधानाध्यापक मनोहर प्रसाद, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष विनोद प्रसाद, ग्राशिस अध्यक्ष प्रदीप रजक, शिक्षक सुरेश प्रजापति, सुनंदा राइकर, नंदलाल बैठा, लक्ष्मी नारायण साहू, राजीव रंजन, निर्मला कुमारी, होसिर के प्रधानाध्यापक मदन महतो आदि उपस्थित थे.
स्कूली बच्चों के बीच जूते वितरित
गिद्दी(हजारीबाग). प्लान इंडिया व नवभारत जागृति केंद्र ने बुधवार को राजकीय मवि रैलीगढ़ा में लगभग 300 छात्र-छात्राओं के बीच स्कूली जूते का वितरण किया. नवभारत जागृति केंद्र के लोगों ने बताया कि डाड़ी प्रखंड के सभी राजकीय विद्यालयों में स्कूली बच्चों के बीच केंद्र नि:शुल्क जूते का वितरण करेगा. विद्यालय में नामांकित नहीं, बल्कि बच्चों […]
