केंद्रीय कर्मशाला में ताला तोड़ कर चोरी

शॉप से 80 किलो तांबा का पुराना बुश, स्क्रैप आदि की चोरी 29बीएचयू-4-शॉप पहुंचे अधिकारी व सुरक्षा कर्मी, 5-तोड़ा गया ताला.नयानगर (बरकाकाना). केंद्रीय कर्मशाला के फाउंडरी शॉप का ताला तोड़ कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार, बुधवार को कर्मशालाकर्मी अपने-अपने कार्य स्थल पर पहुंचे. इस दौरान उक्त शॉप का […]

शॉप से 80 किलो तांबा का पुराना बुश, स्क्रैप आदि की चोरी 29बीएचयू-4-शॉप पहुंचे अधिकारी व सुरक्षा कर्मी, 5-तोड़ा गया ताला.नयानगर (बरकाकाना). केंद्रीय कर्मशाला के फाउंडरी शॉप का ताला तोड़ कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार, बुधवार को कर्मशालाकर्मी अपने-अपने कार्य स्थल पर पहुंचे. इस दौरान उक्त शॉप का ताला टूटा पाया गया. कर्मियों ने इसकी सूचना सुरक्षा प्रभारी को दी. सुरक्षा प्रभारी ने पहुंच कर घटना की जानकारी ली. शॉप से 80 किलो तांबा का पुराना बुश, स्क्रैप आदि की चोरी बतायी जा रही है. सुरक्षा कर्मियों ने दो इनवोट को शेड के बाहर झाडि़यों से बरामद किया. बताया गया कि मार्च माह के अंत में भी इस फाउंडरी शॉप में चोरी हुई थी. प्रबंधन द्वारा तीन शिफ्ट में सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगायी जाती है. कई सुरक्षा पोस्ट भी बने हैं. रात्रि गश्ती भी की जाती है. ऐसे में चोरी की घटना में मिलीभगत का संदेह जताया जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक चोरी की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >