सड़क पर नदी का नजारा, कई दुकानें क्षतिग्रस्त

फोटो फाइल : 29 चितरपुर जे सड़क पर बहता पानीरजरप्पा.रजरप्पा व चितरपुर क्षेत्र में बारिश होने के कारण गली-मुहल्लों की सड़कों में बाढ़ आ गयी है. कई घरों में नालियों का पानी चले गया है. उधर, बारिश के कारण भैरवी नदी के जल स्तर में भी वृद्धि हुई है. तेज आंधी -तूफान के कारण रजरप्पा […]

फोटो फाइल : 29 चितरपुर जे सड़क पर बहता पानीरजरप्पा.रजरप्पा व चितरपुर क्षेत्र में बारिश होने के कारण गली-मुहल्लों की सड़कों में बाढ़ आ गयी है. कई घरों में नालियों का पानी चले गया है. उधर, बारिश के कारण भैरवी नदी के जल स्तर में भी वृद्धि हुई है. तेज आंधी -तूफान के कारण रजरप्पा मंदिर के आसपास की दर्जनों दुकानें क्षतिग्रस्त हो गयी. इससे दुकानदारों को हजारों रुपये की क्षति हुई है. बीएसएनएल सेवा ठप : आंधी -तूफान व बारिश के बाद रजरप्पा, चितरपुर व गोला में दो दिनों से बीएसएनएल सेवा ठप है. इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है. विभिन्न बैंकों में लिंक फेल होने के कारण लेन-देन प्रभावित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >