जनवितरण प्रणाली की दुकानों का निरीक्षण

गिद्दी(हजारीबाग).प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मंजू कुमारी व जीपीएस आशीष कुमार पांडा ने मंगलवार को गिद्दी के तीन जनवितरण प्रणाली की दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उनलोगों ने जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों से अनाज व केरोसिन स्टॉक व वितरण की जानकारी ली. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक माह के तीन दिन कार्डधारियों को […]

गिद्दी(हजारीबाग).प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मंजू कुमारी व जीपीएस आशीष कुमार पांडा ने मंगलवार को गिद्दी के तीन जनवितरण प्रणाली की दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उनलोगों ने जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों से अनाज व केरोसिन स्टॉक व वितरण की जानकारी ली. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक माह के तीन दिन कार्डधारियों को विशेष रूप से अनाज व केरोसिन वितरण करने की प्रशासनिक हिदायत दी गयी है. जीपीएस आशीष कुमार पांडा ने बताया कि गिद्दी के एक जनवितरण प्रणाली की दुकान में कुछ कमी पायी गयी है. इसकी जांच जल्द करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >