हाथियों को भगाने के लिए रतजगा किया

दहशत में ग्रामीण, वन विभाग से भगाने की मांग हाथियों का दल झुमरा व दनिया के बीच जंगल में है फोटो-28 घाटो -1 जंगल में हाथियों का दल घाटोटांड़.जंगली हाथियों ने सोमवार की रात गोमिया प्रखंड के झुमरा पहाड़ क्षेत्र में ग्रामीणों को काफी परेशान किया. रात भर लोगों ने वन विभाग के कर्मचारियों के […]

दहशत में ग्रामीण, वन विभाग से भगाने की मांग हाथियों का दल झुमरा व दनिया के बीच जंगल में है फोटो-28 घाटो -1 जंगल में हाथियों का दल घाटोटांड़.जंगली हाथियों ने सोमवार की रात गोमिया प्रखंड के झुमरा पहाड़ क्षेत्र में ग्रामीणों को काफी परेशान किया. रात भर लोगों ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मिल कर हाथियों को भगाने में बिताया. हाथियों ने झुमरा गांव में घुस कर महादेव महतो उर्फ झगरू महतो के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया. अभी भी हाथियों का दल झुमरा व दनिया के बीच जंगल में डेरा डाले हुए है. हाथियों के उत्पात से लोग डरे हुए हैं. वहीं, इस संबंध में स्थानीय लोगों ने वन विभाग से हाथियों को भगाने और प्रभावितों को मुआवजा दिलाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >