...जब दुल्हन पहुंची बारात लेकर

फोटो फाइल : 27 चितरपुर ई बारात लेकर पहुंची दुल्हन गोला.आम तौर पर दूल्हा बारात लेकर दुल्हन को लाने के लिए उसका घर जाता है. लेकिन गोला प्रखंड के चोकाद गांव में एक अनोखी शादी देखने को मिली. यहां दुल्हन ही दूल्हा के घर बैंड बाजा के साथ धूमधाम से बारात लेकर पहुंची. यहां शिवालय […]

फोटो फाइल : 27 चितरपुर ई बारात लेकर पहुंची दुल्हन गोला.आम तौर पर दूल्हा बारात लेकर दुल्हन को लाने के लिए उसका घर जाता है. लेकिन गोला प्रखंड के चोकाद गांव में एक अनोखी शादी देखने को मिली. यहां दुल्हन ही दूल्हा के घर बैंड बाजा के साथ धूमधाम से बारात लेकर पहुंची. यहां शिवालय मंदिर में दुल्हन व दूल्हा की शादी संपन्न हुई. बताया जाता है कि चोकाद के अनिल नायक ने आदर्श विवाह करने का निर्णय लिया और कसमार की राधा कुमारी के साथ विवाह तय हुआ. बताया जाता है कि दूल्हा सक्षम नहीं था. इसके कारण राधा ही अनिल के गांव बारात लेकर पहुंची. मौके पर जगदेव नायक, सुचन नायक, मिथिलेश नायक, ब्रजेश नायक, सुखी नायक, नंदकिशोर महतो, बजरंग, नीरज चक्रवर्ती, सुरेश, शंकर, सागर आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >