फोटो फाइल संख्या 27 कुजू ई : जांच करते अधिकारी मांडू.स्कूल से गायब प्रैक्टिकल कॉपी की जांच करने को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार सोमवार को राज्य संपोषित उच्च विद्यालय, मांडू पहुंचे. इस दौरान उन्होंने विद्यालय में जीव विज्ञान की 11 प्रैक्टिकल कॉपी को गायब पाया. इसके बाद उन्होंने शेष सभी कॉपियों को सील बंद कर स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो मकबूल को सौंपा. डीइओ रतन कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेज दी जायेगी. ज्ञात हो कि विद्यालय से 123 छात्र मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे. इसमें जीव विज्ञान की 11 प्रैक्टिकल कॉपी को स्कू ल से गायब पाया गया है. बताया जाता है कि डीइओ की इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप है. मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, कार्यकारी प्रधानाध्यापक मो मकबूल समेत सभी शिक्षक उपस्थित थे.
गायब प्रैक्टिकल कॉपियों की जांच
फोटो फाइल संख्या 27 कुजू ई : जांच करते अधिकारी मांडू.स्कूल से गायब प्रैक्टिकल कॉपी की जांच करने को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार सोमवार को राज्य संपोषित उच्च विद्यालय, मांडू पहुंचे. इस दौरान उन्होंने विद्यालय में जीव विज्ञान की 11 प्रैक्टिकल कॉपी को गायब पाया. इसके बाद उन्होंने शेष सभी कॉपियों को सील […]
