कचड़ा फेंकने से मना करने पर की गाली-गलौज

ओपी प्रभारी से मिले एकता गु्रप की युवतियां26 कुजू: ओपी पहुंची एकता गु्रप की युवतियां. कुजू. सफाई अभियान के दौरान हुए विवाद उत्पन्न के बाद एकता गु्रप बंगाली टोला बोंगावार की युवतियां रविवार को कुजू ओपी पहुंची. यहां गु्रप की युवतियों ने ओपी प्रभारी रविकांत प्रसाद से मिल कर घटना से अवगत कराया. युवतियों ने […]

ओपी प्रभारी से मिले एकता गु्रप की युवतियां26 कुजू: ओपी पहुंची एकता गु्रप की युवतियां. कुजू. सफाई अभियान के दौरान हुए विवाद उत्पन्न के बाद एकता गु्रप बंगाली टोला बोंगावार की युवतियां रविवार को कुजू ओपी पहुंची. यहां गु्रप की युवतियों ने ओपी प्रभारी रविकांत प्रसाद से मिल कर घटना से अवगत कराया. युवतियों ने कहा कि अपने क्षेत्र में साफ-सफाई को लेकर एक कमेटी बनायी गयी है, जो साफ-सफाई कर रही थी. इस दौरान उक्त टोले के राजू आचार्या की भतीजी सबिया कुमारी कूड़ा कचड़ा फेंकने आयी. युवतियों द्वारा मना करने पर वे घर चली गयी. बाद में राजू आचार्या घर से बाहर निकल कर उन लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए एक वृद्ध महिला के साथ धक्का-मुक्की की. युवतियों ने ओपी प्रभारी से छानबीन कर ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है. ज्ञात हो कि उक्त गु्रप की युवतियों द्वारा प्रत्येक रविवार को क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जाता है. मौके पर टीना कुमारी, तन्नू कुमारी, रिया कुमारी, श्रेया कुमारी, रोमा पंडा, सुप्रिया पंडा, अंजली कुमारी, सोनाली कुमारी, जिया पंडा, श्रवणी कुमारी, दिव्या कुमारी, टुंपा कुमारी आदि शामिल थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >