जांच पड़ताल कर कार्रवाई की मांग

26गिद्दी 3- शौचालय के साथ खड़े ग्रामीण.गिद्दी(हजारीबाग). बड़काचुंबा गांव के ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि लाभुकों से ही अभिकर्ता ईंट ले रहे है व जमीन की खुदाई करा रहे है. उन्होंने जिला प्रशासन से इसकी जांच पड़ताल कर अभिकर्ता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की […]

26गिद्दी 3- शौचालय के साथ खड़े ग्रामीण.गिद्दी(हजारीबाग). बड़काचुंबा गांव के ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि लाभुकों से ही अभिकर्ता ईंट ले रहे है व जमीन की खुदाई करा रहे है. उन्होंने जिला प्रशासन से इसकी जांच पड़ताल कर अभिकर्ता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन इस पर अविलंब उचित कदम नहीं उठायेगा, तो इसके विरोध में आंदोलन किया जायेगा. बड़काचुंबा गांव में शौचालय का निर्माण बड़ी संख्या में कराया जा रहा है. गांव के रामनगर टोला में फागू प्रजापति, राजेश प्रजापति, निर्मल ठाकुर, महेश प्रजापति, धनेश्वर ठाकुर सहित कई लाभुकों का शौचालय निर्माण अभिकर्ता द्वारा कराया जा रहा है. एक शौचालय निर्माण में अभिकर्ता को 12 हजार रुपये मिलते है. विरोध करने वालों में प्रकाश साव, तारकेश्वर, ललन ठाकुर, सुरेंद्र महतो, भीम, राजेश ठाकुर, विकास, फागू प्रजापति, सबिता देवी, कामेश्वर ठाकुर, राजेश प्रजापति, दीपक घटवार आदि के नाम शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >