आर... पुल से गिरा बाइक , दो की मौत

25 आर-सी-इसी मोटरसाइकिल से हुई दुर्घटना . रामगढ़. रांची रोड पुल से गिर कर दो मोटरसाइकिल सवार की मौत शुक्रवार की देर रात हो गयी. यह घटना रात 11.45 बजे की है. मृतक युवक में मो राशीद (19 वर्ष) व मो तनवीर है. सर सैयद कॉलोनी निवासी रियाज सिद्दिकी ने आवेदन देकर रामगढ़ थाना को […]

25 आर-सी-इसी मोटरसाइकिल से हुई दुर्घटना . रामगढ़. रांची रोड पुल से गिर कर दो मोटरसाइकिल सवार की मौत शुक्रवार की देर रात हो गयी. यह घटना रात 11.45 बजे की है. मृतक युवक में मो राशीद (19 वर्ष) व मो तनवीर है. सर सैयद कॉलोनी निवासी रियाज सिद्दिकी ने आवेदन देकर रामगढ़ थाना को सूचित किया है. आवेदन में कहा है कि वे बीती रात अपनी मोटरसाइकिल नंबर जेएच-01जेड-3244 और मो राशीद व मो तनवीर मोटरसाइकिल नंबर जेएच-02वाई-5121 से सर सैयद कॉलोनी से एक रिश्तेदार को उसके घर कुजू छोड़ने गये थे. रिश्तेदार को कुजू में छोड़कर जब वे लोग वापस आ रहे थे, इस बीच रांची रोड पुल के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गया. घटना में मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मोटरसाइकिल मो तनवीर चला रहा था. घायल युवकों को सीसीएल के केंद्रीय चिकित्सालय नयीसराय में भरती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने मो राशीद को मृत घोषित कर दिया. जबकि गंभीर रूप से घायल तनवीर को रिम्स रेफर कर दिया. जहां दोपहर लगभग 11-12 बजे इलाज के क्रम में तनवीर की भी मौत हो गयी. पुलिस ने राशीद का शव को पोस्टमार्टम कर उसके परिजनों को सौंप दिया है. मृतक युवक ममेरा-फुफेरा भाई थे. दोनों ही युवक वर्तमान पता सर सैयद कॉलोनी नयीसराय के रहने वाले थे. घटना से सर सैयद कॉलोनी में शोक की लहर व्याप्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >