सड़क पर टायर जला की नारेबाजी

25बीएचयू-5-वाहनों को रोकने के बाद नारेबाजी करते अभाविप समर्थक.भुरकुंडा. निजी विद्यालयों की मनमानी व कार्यकर्ताओं पर हजारीबाग में पुलिसिया लाठी चार्ज की घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समर्थकों ने शनिवार को भुरकुंडा कोयलांचल में लगभग दो घंटे तक चक्का जाम किया. इस दौरान सयाल मोड़ भुरकुंडा, पीओ ऑफिस भुरकुंडा के समीप […]

25बीएचयू-5-वाहनों को रोकने के बाद नारेबाजी करते अभाविप समर्थक.भुरकुंडा. निजी विद्यालयों की मनमानी व कार्यकर्ताओं पर हजारीबाग में पुलिसिया लाठी चार्ज की घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समर्थकों ने शनिवार को भुरकुंडा कोयलांचल में लगभग दो घंटे तक चक्का जाम किया. इस दौरान सयाल मोड़ भुरकुंडा, पीओ ऑफिस भुरकुंडा के समीप गुजरने वाले सभी वाहनों को रोक दिया गया था. सड़क पर टायर जला कर नारेबाजी की गयी. चक्का जाम करने वालों में परिषद के रविकांत सिंह, विशाल सिंह शशिकांत सिंह, मनीष बहादुर, सूरज सिंह, मनीष पासवान, संजय पांडेय, रूस्तम राम, रूपेश कुमार सिंह, रवि अनुराग, अमर कुमार, राजेश सोनी, अभिषेक ठाकुर, पप्पू शर्मा, आफताब, परवेज आलम, अनीश बहादुर, अमन तिवारी, आकाश सिंह, अमन हेंब्रम, प्रदीप बाउरी, प्रदीप टुडू, दीपक महतो आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >