बारिश ने बिगाड़ा सड़कों का हाल

24बीएचयू-12-सड़क पर जमा पानी.उरीमारी. बरका-सयाल क्षेत्र की सड़कों का हाल बुरा हो गया है. हल्की बारिश में भी मुख्य मार्ग समेत अन्य सड़कों पर जल जमाव की समस्या आम बन गयी है. शुक्रवार की दोपहर हुई बारिश के बाद सड़क पानी व कीचड़ से भर गये. लोगों का कहना है कि सड़कों की मरम्मत नहीं […]

24बीएचयू-12-सड़क पर जमा पानी.उरीमारी. बरका-सयाल क्षेत्र की सड़कों का हाल बुरा हो गया है. हल्की बारिश में भी मुख्य मार्ग समेत अन्य सड़कों पर जल जमाव की समस्या आम बन गयी है. शुक्रवार की दोपहर हुई बारिश के बाद सड़क पानी व कीचड़ से भर गये. लोगों का कहना है कि सड़कों की मरम्मत नहीं होने के कारण जहां-तहां गड्ढे बन गये हैं. इससे दुर्घटना भी होती रहती है. क्षेत्र के सयाल, उरीमारी की सड़कें काफी बुरी स्थिति में है. सड़क मरम्मत की दिशा में ध्यान नहीं दिया जा रहा है. लोगों ने सड़क मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >