जनहित में नहीं है भूमि अधिग्रहण अध्यादेश : देवचंद

फोटो 24गिद्दी3-अपनी बात रखते देवचंद महतो गिद्दी(हजारीबाग).भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लेने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर मासस ने शुक्रवार को डाड़ी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना दिया. इसकी अध्यक्षता धनू महतो ने की. धरना स्थल पर आयोजित सभा में मासस के जिला मंत्री देवचंद महतो ने अंग्रेज व यूपीए के शासनकाल में लाये गये […]

फोटो 24गिद्दी3-अपनी बात रखते देवचंद महतो गिद्दी(हजारीबाग).भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लेने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर मासस ने शुक्रवार को डाड़ी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना दिया. इसकी अध्यक्षता धनू महतो ने की. धरना स्थल पर आयोजित सभा में मासस के जिला मंत्री देवचंद महतो ने अंग्रेज व यूपीए के शासनकाल में लाये गये भूमि अधिग्रहण अध्यादेश का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार जो भूमि अधिग्रहण अध्यादेश ला रही है, वह किसी भी दृष्टिकोण से जनहित में नहीं है. केंद्र सरकार कॉरपोरेट घरानों के हित में यह अध्यादेश लाना चाह रही है. उन्होंने केंद्र सरकार से अविलंब इस अध्यादेश को वापस लेने की मांग की. सभा में सैनाथ गंझू, आरडी मांझी, बहादुर बेदिया, अमृत राणा, हरि प्रसाद, बैजनाथ महतो, राजकुमार लाल, धनू महतो, मीना देवी, कैलाश महतो आदि ने भी अपनी बातें रखी. सभा के बाद मासस का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के नाम स्मार पत्र डाड़ी बीडीओ को सौंपा. धरनास्थल पर सुंदरलाल बेदिया, उमेश राम, तूफानी राम, कार्तिक मांझी, अनन्या मुखर्जी, जगदीश महतो, इस्लाम अंसारी, मित्रलाल महतो, प्रदीप रवानी, रामू सिंह, दशरथ करमाली, मेहीलाल महतो, मंझला मांझी, महावीर बेदिया, रामकिशुन मुर्मू, मनीष किस्कू, ललित महतो, विष्णु महतो, जयराम बेदिया, कृपा देवी, आशा देवी, शांति लकड़ा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >