दुर्घटना में पति- पत्नी घायल

फोटो फाइल संख्या 24 कुजू ए : घायल दंपती, 24 कुजू बी : दुर्घटनाग्रस्त वाहन कुजू.ओपी क्षेत्र के मुरपा स्थित 4/6 लेन में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में दंपती घायल हो गये. दोनों को स्थानीय नर्सिंग होम में भरती कराया गया. जानकारी के अनुसार, पिठोरिया -रांची निवासी विनोद साव व उनकी पत्नी परवा देवी मोटरसाइकिल […]

फोटो फाइल संख्या 24 कुजू ए : घायल दंपती, 24 कुजू बी : दुर्घटनाग्रस्त वाहन कुजू.ओपी क्षेत्र के मुरपा स्थित 4/6 लेन में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में दंपती घायल हो गये. दोनों को स्थानीय नर्सिंग होम में भरती कराया गया. जानकारी के अनुसार, पिठोरिया -रांची निवासी विनोद साव व उनकी पत्नी परवा देवी मोटरसाइकिल (जेएच01एजेड/8099) से जरबा मांडू से अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान मुरपा 4/6 सड़क पर अज्ञात वाहन ने कार (जेएच02पी/2587) को टक्कर मारते हुए मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया. इसमें मोटरसाइकिल सवार दंपती घायल हो गये. वहीं, कार में सवार रोहन महतो बाल- बाल बच गये. कुजू पुलिस ने दोनों वाहनों को ओपी परिसर ले आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >