परेज सब स्टेशन से केबुल चोरी

घाटोटांड़.सीसीएल परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना के सब स्टेशन से गुरुवार की रात 12 बजे चोरों ने चार बंडल केबुल की चोरी कर ली. इसकी कीमत 75 हजार की बतायी जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, दर्जनों की संख्या में चोर सब स्टेशन के अंदर घुस गये. वहां स्टोर रूम की खिड़की तोड़ कर उसमें […]

घाटोटांड़.सीसीएल परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना के सब स्टेशन से गुरुवार की रात 12 बजे चोरों ने चार बंडल केबुल की चोरी कर ली. इसकी कीमत 75 हजार की बतायी जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, दर्जनों की संख्या में चोर सब स्टेशन के अंदर घुस गये. वहां स्टोर रूम की खिड़की तोड़ कर उसमें रखे चार बंडल नये केबुल की चोरी कर ली. वहां ड्यूटी कर रहे सीसीएलकर्मियों ने परियोजना के सायरन को बजाया. इसके बाद सुरक्षा विभाग का गश्ती दल आया. तब तक केबुल चोर भाग गये थे. बताया जाता है कि सुरक्षाकर्मियों की कमी के कारण कई पोस्ट खाली हैं. इसका लाभ उठा कर स्थानीय चोर घटना को अंजाम देते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >