लीज भूमि संबंधी कागजात उपायुक्त को सौंपा

रामगढ़ : रामगढ़ समाहरणालय के उपायुक्त कक्ष में गुरुवार को उपायुक्त ए दोड्डे की अध्यक्षता में टिस्को वेस्ट बोकारो के अधिकारियों व प्रशासनिक पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में एसी जगत नारायण प्रसाद भी मौजूद थे. बैठक में वेस्ट बोकारो टिस्को के अधिकारियों ने सरकार से मिले लीज भूमि संबंधी कागजात उपायुक्त को सौंपा. उपायुक्त […]

रामगढ़ : रामगढ़ समाहरणालय के उपायुक्त कक्ष में गुरुवार को उपायुक्त ए दोड्डे की अध्यक्षता में टिस्को वेस्ट बोकारो के अधिकारियों व प्रशासनिक पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में एसी जगत नारायण प्रसाद भी मौजूद थे. बैठक में वेस्ट बोकारो टिस्को के अधिकारियों ने सरकार से मिले लीज भूमि संबंधी कागजात उपायुक्त को सौंपा. उपायुक्त ने बैठक में अन्य जानकारी भी टिस्को के अधिकारियों से ली.
बैठक के बाद उपायुक्त ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों ने लीज भूमि संबंधी कागजात जमा किया है. इन कागजात की जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी. मुआवजे व लगान की भी मांग की जायेगी. गौरतलब हो कि उपायुक्त ए दोड्डे ने टिस्को के वेस्ट बोकारो स्थित कोलियरी के अधिकारियों से भूमि संबंधी दस्तावेज की मांग की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >