दूसरे स्थान पर चापानल लगाने की मांग

भदानीनगर. सांकी गांव स्थित पकैर टोला स्थित भीमलाल बेदिया के घर के समीप चापानल से मिट्टी युक्त पानी निकलता है. इससे ग्रामीण उक्त चापानल से लाभ नहीं ले पा रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि जब चापानल के लिए बोरिंग की जा रही थी, उस समय गंदे पानी का पता नहीं चल पाया था. बाद […]

भदानीनगर. सांकी गांव स्थित पकैर टोला स्थित भीमलाल बेदिया के घर के समीप चापानल से मिट्टी युक्त पानी निकलता है. इससे ग्रामीण उक्त चापानल से लाभ नहीं ले पा रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि जब चापानल के लिए बोरिंग की जा रही थी, उस समय गंदे पानी का पता नहीं चल पाया था. बाद में हैंड पंप लगाया गया, तब पानी के साथ मिट्टी भी साथ में आने लगा है. ग्रामीणों ने पुन: बोरिंग करा कर दूसरे स्थान पर चापानल लगाने की मांग की है. मांग करनेवालों में अर्जुन बेदिया, रामसुंदर बड़ाइक, कृष्णा बेदिया, सुरेश बेदिया आदि शामिल हैं. फिलहाल ग्रामीणों को दूसरे स्थान से पानी लाना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >