फीस वृद्धि के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान

फोटो- 23 घाटो -1 बैठक में शामिल अभिभावक सेवक संघ के सदस्यघाटोटांड़.वेस्ट बोकारो के ड्राइवर हाट में गुरुवार को अभिभावक सेवक संघ की बैठक हुई. इसमें प्राइवेट स्कूलों में बढ़ाये गये मासिक शैक्षणिक शुल्क व वार्षिक शुल्क के नाम पर लिये जा रहे अन्य शुल्क का विरोध किया गया. तय किया गया कि संघ क्षेत्र […]

फोटो- 23 घाटो -1 बैठक में शामिल अभिभावक सेवक संघ के सदस्यघाटोटांड़.वेस्ट बोकारो के ड्राइवर हाट में गुरुवार को अभिभावक सेवक संघ की बैठक हुई. इसमें प्राइवेट स्कूलों में बढ़ाये गये मासिक शैक्षणिक शुल्क व वार्षिक शुल्क के नाम पर लिये जा रहे अन्य शुल्क का विरोध किया गया. तय किया गया कि संघ क्षेत्र के अभिभावकों से मिल कर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलायेगा. इसमें सरकार द्वारा फीस को लेकर ठोस फैसला आने तक अभिभावकों से फीस जमा नहीं कराने का अनुरोध किया जायेगा. बैठक में अभिभावकों ने कहा कि यह आंदोलन अभिभावकों का है. बैठक में बिरसा, सुरेंद्र यादव, मनोज कुमार सिन्हा, अरविंद सिंह, चंदन प्रसाद, राजहंस ओझा, मुकेश कुमार, महेश करमाली, अजय सिंह, प्रदीप केशरी, विजय मेहता,अमृत राम आदि शामिल थे. संघ के संरक्षक बिरसा ने कहा कि बहुत जल्द अभिभावकों का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुख्य मंत्री व शिक्षा मंत्री से मिल कर फीस को लेकर बात चित करेगा तथा अनुरोध किया जायेगा कि सरकार एक स्पष्ट गाइड लाइन जारी करे जिसका पालन निजी विद्यालय को कराया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >