रामगढ़ : झाविमो सुप्रीमो सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सोमवार को न्याय यात्र के तहत रामगढ़ पहुंचे. रामगढ़ में फुटबॉल मैदान से बाबूलाल मरांडी ने न्याय यात्र प्रारंभ की. बाबूलाल मरांडी अपने समर्थकों व रामगढ़ जिला झाविमो पदाधिकारियों के साथ पद यात्र करते हुए गांधी चौक स्थित रोटरी हॉल पहुंचे. इससे पूर्व बाबूलाल मरांडी ने सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस, गांधी चौक पर महात्मा गांधी तथा आंबेडकर पार्क में भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
समस्याओं को लेकर संघर्ष करें
रामगढ़ : झाविमो सुप्रीमो सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सोमवार को न्याय यात्र के तहत रामगढ़ पहुंचे. रामगढ़ में फुटबॉल मैदान से बाबूलाल मरांडी ने न्याय यात्र प्रारंभ की. बाबूलाल मरांडी अपने समर्थकों व रामगढ़ जिला झाविमो पदाधिकारियों के साथ पद यात्र करते हुए गांधी चौक स्थित रोटरी हॉल पहुंचे. इससे पूर्व बाबूलाल मरांडी ने […]

पदयात्रा के बाद बाबूलाल मरांडी ने रोटरी हॉल में रामगढ़ जिला के झाविमो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जनता से जुड़ कर उनकी समस्याओं पर संघर्ष करने की अपील की. बाद में पत्रकारों से बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भूमि अधिग्रहण अध्यादेश लाकर भाजपा ने किसानों को छलने का काम किया है. इसका विरोध करने को कहा. भाजपा द्वारा झाविमो विधायकों को तोड़े जाने के मामले में श्री मरांडी ने कहा कि यह अनैतिक राजनीति का नमूना है. उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय में है. मौके पर झाविमो के जिलाध्यक्ष गोविंद बेदिया, जिला महासचिव विजय जायसवाल, रोबिन गुप्ता, संजय जायसवाल, जिला प्रवक्ता अजीत गुप्ता, संदीप जायसवाल आदि मौजूद थे.