दुलमी : आजसू छात्र संघ के प्रदेश संयोजक राजीव जायसवाल ने सोमवार को री-एडमिशन मामले को लेकर दुलमी प्रखंड के कई विद्यालयों का दौरा किया. इस दौरान श्री जायसवाल साई ग्लोबल विद्यालय, सीरू पहुंचे. इस दौरान श्री जायसवाल ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमलेश तिवारी से री- एडमिशन, वार्षिक शुल्क सहित कई जानकारी ली. श्री जायसवाल ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन किसी भी हालत में छात्र- छात्रओं से री- एडमिशन शुल्क नहीं लें. री-एडमिशन शुल्क से छात्रों के परिवार पर काफी बोझ पड़ता है. उन्होंने री-एडमिशन शुल्क लेने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी. प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय में री- एडमिशन के नाम पर कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने कई विद्यालयों का दौरा कर री- एडमिशन पर रोक लगाने की मांग की. मौके पर छात्र संघ के मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार मंगलेश, संजीव कुमार, रंजीत कुमार, आर्यन कुमार, लव कुश, अनिल कुमार, संतोष करमाली, बालेश्वर कुमार, विजय कुमार आदि शामिल थे.
छात्रों से री एडमिशन शुल्क नहीं लें : राजीव
दुलमी : आजसू छात्र संघ के प्रदेश संयोजक राजीव जायसवाल ने सोमवार को री-एडमिशन मामले को लेकर दुलमी प्रखंड के कई विद्यालयों का दौरा किया. इस दौरान श्री जायसवाल साई ग्लोबल विद्यालय, सीरू पहुंचे. इस दौरान श्री जायसवाल ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमलेश तिवारी से री- एडमिशन, वार्षिक शुल्क सहित कई जानकारी ली. श्री जायसवाल […]
