शिकायतों का निष्पादन जल्द करें

रामगढ़ : जिला ई गवर्नेश कमेटी की बैठक सोमवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कक्ष में हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ए दोड्डे ने की. बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागों से ऑनलाइन शिकायतों का निष्पादन समय सीमा के अंदर करने का निर्देश दिया. उन्होंने जिला तकनीकी पदाधिकारी से कहा कि ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार करें, जिससे […]

रामगढ़ : जिला ई गवर्नेश कमेटी की बैठक सोमवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कक्ष में हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ए दोड्डे ने की. बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागों से ऑनलाइन शिकायतों का निष्पादन समय सीमा के अंदर करने का निर्देश दिया. उन्होंने जिला तकनीकी पदाधिकारी से कहा कि ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार करें, जिससे जिले भर के स्कूलों में चल रहे मध्या भोजन की मॉनीटरिंग हो सके. इसके तहत जिले भर के विद्यालयों से प्रतिदिन मोबाइल के माध्यम से बच्चों की उपस्थिति के साथ-साथ अन्य जानकारी भी ली जायेगी. उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन संबंधी जानकारी के लिए भी सॉफ्टवेयर तैयार करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि ऑनलाइन शिकायतों के निष्पादन के लिए जिले भर के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया जायेगा. बैठक में जिला योजना पदाधिकारी कृष्ण नंदन प्रसाद, पीएमआरडी वैभव महेश्वरी, मुख्यालय डीएसपी मंजरूल होदा, जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार सिंह, सिविल सजर्न डॉ सुनील कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >