गोला : स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीणों का हंगामा

गोला : गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों के नहीं रहने के कारण ग्रामीणों ने सोमवार को हंगामा किया. सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक एक भी चिकित्सक अस्पताल नहीं पहुंचा था. चिकित्सक के नहीं रहने के कारण इलाज के बिना मरीज घंटों तड़पते रहे. बाद में जिप पार्षद गोविंद मुंडा ने […]

गोला : गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों के नहीं रहने के कारण ग्रामीणों ने सोमवार को हंगामा किया. सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक एक भी चिकित्सक अस्पताल नहीं पहुंचा था. चिकित्सक के नहीं रहने के कारण इलाज के बिना मरीज घंटों तड़पते रहे.

बाद में जिप पार्षद गोविंद मुंडा ने रामगढ़ उपायुक्त ए दोड्डे व गोला बीडीओ केके बेसरा को फोन से इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे से यहां चिकित्सकों को रहना है, लेकिन एक बजे तक कोई चिकित्सक नहीं पहुंचा है. चिकित्सक नहीं रहने के कारण यहां कई लोग इलाज के अभाव में तड़प रहे हैं. चिकित्सक के नहीं रहने से कई मरीज इलाज कराने निजी अस्पताल में चले गये. उपायुक्त ने डय़ूटी पर नहीं आनेवाले चिकित्सकों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया. उधर, कुछ घंटों के बाद एक महिला चिकित्सक पहुंची. उन्होंने महिलाओं का इलाज किया.

इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉ प्रेम कुमार ने बताया कि डॉ जितेंद्र कुमार की डय़ूटी थी, लेकिन उनकी पुत्री की तबीयत खराब होने के कारण वह समय पर अस्पताल नहीं पहुंचे. इसकी सूचना हमें दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >