मजदूरी के लिए वन रोपण कार्य में लगे मजदूर लगा रहे हैं चक्कर
सीएफ ने डीएफओ पर लगाया प्रशासनिक लापरवाही का आरोप
अनियमितता के लिए मांगा स्पष्टीकरण
संजय शुक्ला
रामगढ़ : कैंपा योजना (क्षतिपूरक वनरोपण) के तहत वर्ष 2013 में स्टीयरिंग कमेटी द्वारा स्वीकृत चैनपुर (मांडू प्रखंड) में 50 हेक्टेयर भूमि पर किये गये वनरोपण कार्य में लगे कामगारों को नौ माह से मजदूरी भुगतान नहीं हुआ है. वेतन भुगतान को लेकर वनरोपण कार्य में लगे कामगार विभाग का चक्कर लगा रहे हैं. इस संबंध में सीएफ कार्यालय ने डीएफओ को पत्र निर्गत किया है.
15 मार्च को सीएफ व डीएफओ ने किया था वनरोपण कार्य का निरीक्षण : 15 मार्च 2015 को चैनपुर के वनरोपण जांच स्थल का निरीक्षण किया गया.
इस जांचमें सीएफ बोकारो के अलावा रामगढ़ डीएफओ व रामगढ़ वन क्षेत्र पदाधिकारी, कुजू, मांडू व रामगढ़ वनरोपण प्रक्षेत्र के अलावा अधीनस्थ वनकर्मी भी शामिल थे.
