खदान को चलाने के लिए मांग पत्र देंगे

विस्थापित ग्रामीण संघर्ष मोरचा की बैठक कुजू : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सारूबेड़ा रेस्ट हाउस में विस्थापित ग्रामीण संघर्ष मोरचा, आरा सारूबेड़ा की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता रति महतो ने की. संचालन दाहो महतो ने किया. बैठक में ग्रामीणों ने सारूबेड़ा कोलियरी चलाने की सहमति प्रदान की. रैयतों ने अपना -अपना खतियान, […]

विस्थापित ग्रामीण संघर्ष मोरचा की बैठक
कुजू : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सारूबेड़ा रेस्ट हाउस में विस्थापित ग्रामीण संघर्ष मोरचा, आरा सारूबेड़ा की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता रति महतो ने की. संचालन दाहो महतो ने किया.
बैठक में ग्रामीणों ने सारूबेड़ा कोलियरी चलाने की सहमति प्रदान की. रैयतों ने अपना -अपना खतियान, जमीन एवं जमीन संबंधित नौकरी व मुआवजा आदि मांगों पर चर्चा की. ग्रामीणों ने कहा कि कुछ लोग फरजी विस्थापित मोरचा बना कर प्रबंधन को काम करने में रुकावट डाल रहे हैं.
रैयतों ने कहा कि सारूबेड़ा में जिनकी जमीन पड़ती है, वह प्रबंधन से मिल कर अपनी बातों को रखें. खदान को चलाने के लिए विस्थापित ग्रामीण संघर्ष मोरचा द्वारा प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा जायेगा. इसके बाद कमेटी का गठन किया गया. इसमें संरक्षक विशुन महतो, प्यारी महतो, बासुदेव महतो, रति महतो, अमित महतो, नवलकिशोर महतो, अध्यक्ष दाहो महतो, उपाध्यक्ष नंदलाल महतो, सचिव जगदीश महतो, कोषाध्यक्ष अनिल महतो, संगठन मंत्री पारसनाथ महतो, कार्यकारिणी सदस्यों में रोहन महतो, नंदकिशोर, कुलेश्वर, चेतलाल, सुरेंद्र, सोहरा, लालदेव, वीरेंद्र, केतर, अशोक, सन्नी, दिनेश्वर आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >