रामगढ़ : बाजार समिति के पीछे स्थित एडवांश एडुकेशन वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सुजीत कुमार झा द्वारा हवन कराया गया.
हवन में विद्यालय के प्राचार्य कैलाश कुमार व उनकी पत्नी प्रमिला देवी ने भी भाग लिया. हवन कर छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य व विद्यालय के विकास की कामना की गयी. मौके पर प्राचार्य कैलाश कुमार ने बताया कि यज्ञ-हवन आदि से वातावरण शुद्ध होता है. हवन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया.
मौके पर विद्यालय के नये सत्र के कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया गया. कार्यक्रम में दिलीप कुमार महतो, जितेंद्र कुमार महतो, सदानंद सिंह, प्रत्यक्ष कुमार झा, पóोश्वरी देवी, रीतू कुमार एक्का, अनिता देवी, कमलेश देवी, राजकिशोर, संतोष प्रसाद, संजीव कुमार, देवलाल महतो, सचिन कुमार महतो, राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, तुलसी महतो आदि मौजूद थे.
