रामगढ़ : एसडीपीओ दीपक कुमार ने नेतृत्व में गुरुवार की देर रात कोठार स्थित ओवरब्रिज के निकट अवैध कोयला से लदा ट्रक (बीआर 25ए-2805) को पकड़ा. पुलिस ने चालक सीटू राउत को गिरफ्तार किया है. चालक ने बताया कि ट्रक पर छतरमांडू के निकट से कोयला लादा गया था. इसे जहानाबाद ले जाना था.
छापामारी अभियान में प्रशिक्षु डीएसपी अरविंद कुमार वर्मा व पुलिस बल शामिल थे. इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि ट्रक मालिक व चालक पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
