रामगढ़ : भगवान महावीर जयंती के मौके पर रामगढ़ में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. श्री 1008 महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव श्री दिगंबर जैन मंदिर में धूम-धाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया. सबसे पहले भगवान महावीर के प्रथम कलश का सौभाग्या रामेश पाटनी व उनके परिवार के लोगों को प्राप्त हुआ.
इसके बाद शांति धार व श्री जी को पालकी में झुलाने का सौभाग्य इंद्रमणि चूड़ीवाल परिवार को परिवार को प्राप्त हुआ. संध्या महाआरती जैन नव युवक महासंघ ने किया. कार्यक्रमों के बाद मेन रोड स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गयी.
प्रभात फेरी में जैन समाज के पुरुष, महिला, नवयुवक समेत कई लोग शामिल थे. प्रभात फेरी में शामिल लोग भगवान महावीर से संबंधित नारे व भजन आदि गाते चल रहे थे. नगर भ्रमण के बाद वापस मंदिर पहुंच कर प्रभात फेरी का समापन हुआ. इसके बाद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रिम्स रांची के डॉ केके सिंह की देख-रेख में रक्तदान किया गया. रक्तदान में डॉ शरद जैन व डॉ अरुण जैन ने योगदान दिया.
महावीर जयंती के मौके पर श्री दिगंबर जैन समाज द्वारा विकलांग विद्यालय, लारी के बच्चों को भोजन कराया गया तथा मिठाई वितरित की गयी. कार्यक्रमों में संपत चूड़ीवाल, जीवनमल पाटनी, दिलीप चूड़ीवाल, चंद्र चूड़ीवाल, नरेंद्र जैन छाबड़ा, प्रदीप पाटनी,रमेश सेी, रमेश पाटनी, ललित चूड़ीवाल, जंबू पाटनी, अशोक काला, अशोक, देवेंद्र गंगवाल, सुशील चूड़ीवाल, राजेंद्र चूड़ीवाल, राजेश चूड़ीवाल, सौरभ अजमेरा, अनिता चूड़ीवाल, सुनीता छाबड़ा, अमित पाटनी, किरण शी, पुष्पा अजमेरा, अरुणा जैन, नम्रता जैन, सुनीला जैन, खुशबू जैन, सुनीला चूड़ीवाल समेत अनेक लोग शामिल थे.
