कोयला कारोबारियों की पूरी रिपोर्ट मांगी जायेगी : डीसी

रामगढ़. कोयला कारोबारियों के मामले में खुफिया विभाग द्वारा भेजी गयी रिपोर्ट के संबंध में जब बुधवार को पत्रकारों ने उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे से पूछा, तो उन्होंने कहा कि खुफिया विभाग द्वारा ऐसी रिपोर्ट भेजी गयी है. किंतु उस रिपोर्ट में कई बातों की जानकारी नहीं है. खुफिया विभाग को कोयला कारोबारियों के संबंध में […]

रामगढ़. कोयला कारोबारियों के मामले में खुफिया विभाग द्वारा भेजी गयी रिपोर्ट के संबंध में जब बुधवार को पत्रकारों ने उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे से पूछा, तो उन्होंने कहा कि खुफिया विभाग द्वारा ऐसी रिपोर्ट भेजी गयी है.

किंतु उस रिपोर्ट में कई बातों की जानकारी नहीं है. खुफिया विभाग को कोयला कारोबारियों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर देने को कहा जायेगा. ज्ञात हो कि खुफिया विभाग द्वारा भेजी गयी रिपोर्ट में क्षेत्र के कई बड़े लोगों व राजनीतिज्ञों के नाम भी थे. इसे प्रभात खबर ने 24 मार्च के अंक में छापा था. इस संदर्भ में कुछ राजनैतिक दलों के नेताओं ने भी उपायुक्त से मुलाकात की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >