छठ घाटों पर रही चहल -पहल

चितरपुर/ रजरप्पा/ गोला. चितरपुर प्रखंड क्षेत्र एवं रजरप्पा में भक्ति भाव के साथ चैती छठ पर्व मनाया गया. चितरपुर के राजाबांध, नावा तालाब, सती पोखर, बड़कीपोना, छोटकीपोना, सुकरीगढ़ा, कुंदरु, बोरोबिंग, मुरुबंदा, छत्तरमांडू सहित कई गांवों के तालाब व नदियों में अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को छठव्रतियों ने अर्घ्य दिया. छठ समिति द्वारा तोरण द्वार व आकर्षक […]

चितरपुर/ रजरप्पा/ गोला. चितरपुर प्रखंड क्षेत्र एवं रजरप्पा में भक्ति भाव के साथ चैती छठ पर्व मनाया गया. चितरपुर के राजाबांध, नावा तालाब, सती पोखर, बड़कीपोना, छोटकीपोना, सुकरीगढ़ा, कुंदरु, बोरोबिंग, मुरुबंदा, छत्तरमांडू सहित कई गांवों के तालाब व नदियों में अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को छठव्रतियों ने अर्घ्य दिया. छठ समिति द्वारा तोरण द्वार व आकर्षक विद्युत सज्जा किया गया था. कई जगह समिति द्वारा छठ घाट की साफ-सफाई कर फल, फूल, प्रसाद का वितरण किया गया. पूजा को लेकर घाटों में चहल-पहल बनी रही. उधर, दुलमी व गोला क्षेत्र में विभिन्न छठ घाटों में भी छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >