भदानीनगर. कोड़ी बाजार में स्थानीय ग्रामीणों की बैठक बीरबल बेदिया की अध्यक्षता में हुई. बैठक में रामनवमी पर्व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. विधि-व्यवस्था को लेकर प्रत्येक गांव से 15 लोगों को निगरानी समिति में शामिल किया गया. साथ ही रामनवमी के मौके पर शराब बेचने व पीने वालों पर दंड लगाने का निर्णय लिया गया.
महिलाओं को भी विधि-व्यवस्था संभालने की जिम्मेवारी सौंपी गयी. बैठक में मुखिया पखिया देवी, पंसस भुवनेश्वर बेदिया, रामवृक्ष करमाली, इंदू बेदिया, विकास बेदिया, सुदामा बेदिया, गौरी सिंह, रामचरण मुंडा, राजेश बेदिया, संजय बेदिया, शिवचरण बेदिया, विकास, संजीत, जुगेश, आशा राम बेदिया, कामेश्वर बेदिया, चरका मुंडा सहित अरमादाग, जुमरा, दाड़ीदाग, कडरू, जोबो, बारीडीह, लोवाडीह आदि गांव के लोग जुटे थे. दोपहर एक बजे तक जोबो राजबथन बगिया में सभी जुलूस को पहुंचने का निर्देश दिया गया.
