छवि धूमिल करने की कोशिश : कुमार महेश

जांच के लिए तैयार हैं, कोयला कारोबार से कोई सरोकार नहींफोटो 25गिद्दी3-कुमार महेश सिंह गिद्दी(हजारीबाग). भाजपा के वरिष्ठ नेता कुमार महेश सिंह ने कहा है कि हम किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं. हमारा कोयला कारोबार से कोई सरोकार नहीं है. सुनियोजित ढंग से हमें बदनाम और हमारी छवि धूमिल करने की […]

जांच के लिए तैयार हैं, कोयला कारोबार से कोई सरोकार नहींफोटो 25गिद्दी3-कुमार महेश सिंह गिद्दी(हजारीबाग). भाजपा के वरिष्ठ नेता कुमार महेश सिंह ने कहा है कि हम किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं. हमारा कोयला कारोबार से कोई सरोकार नहीं है. सुनियोजित ढंग से हमें बदनाम और हमारी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है. आने वाले दिनों में दूध का दूध और पानी का पानी साफ हो जायेगा. कोयला से संबंधित न तो हमारा और न ही हमारे परिवार का किसी भी थाने में मामला दर्ज है. हम वर्षों से मजदूरों व आम जनता की राजनीति करते आ रहे हैं. वर्ष 2014 में मांडू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लडे़ थे और हमें 71 हजार से अधिक मत मिले थे. उन्होंने कहा कि मजदूरों की सेवा करने के कारण ही हमें राष्ट्रपति से पुरस्कार भी मिला है. उन्होंने दिल्ली से मोबाइल पर कहा कि अखबार में प्रकाशित खबर को लेकर हमने रामगढ़ डीसी व एसपी से बात की है. उनसे कहा है कि हम जांच के लिए तैयार हैं. वे झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास व डीजीपी से भी मुलाकात करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >