विस्थापितों को मुआवजा व नौकरी दें

रैयत विस्थापित मोरचा ने महाप्रबंधक को मांग पत्र दिया गिद्दी(हजारीबाग). रैयत विस्थापित मोरचा की गिद्दी शाखा के सचिव सुनील गंझू, आशीष करमाली व प्रकाश महली ने अरगडा महाप्रबंधक को मांग पत्र दिया है. पत्र के माध्यम से गिद्दी बस्ती के विस्थापितों को बकाया जमीन का मुआवजा, नौकरी, पुनर्वास व अन्य सुविधाएं देने की मांग की […]

रैयत विस्थापित मोरचा ने महाप्रबंधक को मांग पत्र दिया गिद्दी(हजारीबाग). रैयत विस्थापित मोरचा की गिद्दी शाखा के सचिव सुनील गंझू, आशीष करमाली व प्रकाश महली ने अरगडा महाप्रबंधक को मांग पत्र दिया है. पत्र के माध्यम से गिद्दी बस्ती के विस्थापितों को बकाया जमीन का मुआवजा, नौकरी, पुनर्वास व अन्य सुविधाएं देने की मांग की गयी है. पत्र में कहा गया है कि गिद्दी कोलियरी, गिद्दी वाशरी व रैलीगढ़ा परियोजना चालू करने व विस्तार करने के दौरान गिद्दी बस्ती की सभी जमीन का अधिग्रहण वर्षों पहले कर लिया गया है. गिद्दी बस्ती में रहनेवाले लोगों को पूर्ण रूप से विस्थापित कर दिया गया है. हैरत की बात यह है कि विस्थापितों को नौकरी, पुनर्वास व मुआवजा नहीं दिया गया है.समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है प्रबंधन : गिद्दी बस्ती में रहनेवाले लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हंै. प्रबंधन विस्थापितों की समस्याओं को दूर करने के प्रति कभी भी गंभीर नहीं रहा है. पत्र में गिद्दी बस्ती टेहराटांड़ जाने के लिए पीसीसी पथ का निर्माण कराने, पेयजल की व्यवस्था कराने, यात्री शेड का निर्माण करने व गिद्दी लोकल सेल अविलंब चालू करने की मांग की गयी है. करमाली टोला, गिद्दी दो तल्ला, मांझी टोला व मुंडा टोला मेनगेट में रह रहे अन्य विस्थापितों की बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है. पत्र में चेतावनी दी गयी है कि हमारी मांगों पर प्रबंधन अविलंब कदम नहीं उठायेगा, तो मोरचा आंदोलन करेगा. पत्र की प्रतिलिपि सीसीएल के सीएमडी सहित अनेक पुलिस प्रशासन पदाधिकारियों को भी दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >