महिलाओं को अधिकार की जानकारी

रामगढ़. मरार पंचायत के आंगनबाड़ी सुंडी टोला में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सेविका प्रमिला देवी ने की. इस दौरान गांव के लाभुक क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान घरेलू व कामकाजी महिलाओं को उनके हक व अधिकार की जानकारी दी […]

रामगढ़. मरार पंचायत के आंगनबाड़ी सुंडी टोला में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सेविका प्रमिला देवी ने की. इस दौरान गांव के लाभुक क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान घरेलू व कामकाजी महिलाओं को उनके हक व अधिकार की जानकारी दी गयी. महिलाओं से सभी क्षेत्रों में आगे आने की अपील की गयी. मौके पर सेविका सुशीला देवी, मुनकी देवी, शकुंतला देवी, उर्मिला देवी, गीता देवी, जानकी देवी आदि मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >