गिद्दी(हजारीबाग). कोल माइंस वर्कर्स यूनियन (सीएमडब्ल्यूयू) की गिद्दी सी शाखा स्तरीय बैठक मंगलवार को हुई. इसकी अध्यक्षता प्रेम प्रकाश सिंह ने की. बैठक में बतौर पर्यवेक्षक सीएमडब्ल्यूयू के कार्यकारी अध्यक्ष बैजनाथ मिस्त्री व बिजेंद्र प्रसाद उपस्थित थे. बैठक में यूनियन को मजबूत बनाने व विस्तार करने पर बल दिया गया. बैठक में गिद्दी सी शाखा कमेटी का पुनर्गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, शंकर प्रसाद, सचिव भैयालाल बेसरा, सह सचिव युगल राम, रसका मांझी, कोषाध्यक्ष दिनेश गोप व संगठन सचिव जयप्रकाश राम चुने गये. बैठक में सुखदेव मांझी, खिरोधर साव, बबलू मांझी, शिकारी मांझी, लखन मांझी, अमित कुमार, करमा मांझी, सुरेश मांझी आदि उपस्थित थे.
सीएमडब्ल्यूयू की बैठक में कमेटी का पुनर्गठन
गिद्दी(हजारीबाग). कोल माइंस वर्कर्स यूनियन (सीएमडब्ल्यूयू) की गिद्दी सी शाखा स्तरीय बैठक मंगलवार को हुई. इसकी अध्यक्षता प्रेम प्रकाश सिंह ने की. बैठक में बतौर पर्यवेक्षक सीएमडब्ल्यूयू के कार्यकारी अध्यक्ष बैजनाथ मिस्त्री व बिजेंद्र प्रसाद उपस्थित थे. बैठक में यूनियन को मजबूत बनाने व विस्तार करने पर बल दिया गया. बैठक में गिद्दी सी शाखा […]
