राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिके की पूजा-अर्चना की फोटो फाइल : 10 चितरपुर एफ, जी पत्रकारों से बातचीत करते एवं पूजा – अर्चना कर निकलते रजरप्पा. पूर्ण रूप से शिक्षा व रोजगार देने से ही महिलाओं का विकास होगा. उक्त बातें राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष महुआ माजी ने रजरप्पा प्रोजेक्ट के वीआइपी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि महिलाओं के विकास से ही राज्य का विकास होगा. महिलाएं आज जागरूक हो रही हैं और अपने अधिकारों को पाने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में नि:संदेह अपराध की संख्या में कमी आ रही है. महिलाएं अत्याचार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रही है. महिला आयोग से भी शिकायत कर रही है. इसका त्वरित समाधान भी किया जा रहा है. अपराध व नक्सलवाद को रोकने में मां की मुख्य भूमिका : उन्होंने कहा कि अपराध और नक्सलवाद को रोकने में मां की भूमिका अहम होती है. अगर महिलाएं पढ़ी-लिखी रहेंगी, तो निश्चित रूप से अपने बच्चों को इस ओर जाने नहीं देंगी. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में महिला नीति बनायी गयी थी. इसमें पुलिस, स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग में महिलाओं की भागीदारी के लिए कैबिनेट से मंजूरी मिली थी. इस नीति के लागू होने से निश्चित रूप से महिलाओं को लाभ होगा. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य में मानव तस्करी की समस्या है. अगर महिलाओं को राज्य में ही रोजगार मिलेगा, तो इससे भी निदान पाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक अधिकार मिलने से भी कई समस्याएं दूर होंगी. इससे पूर्व उन्होंने रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर में पूजा-अर्चना की. मौके पर रजरप्पा के महाप्रबंधक आइसी मेहता मौजूद थे.
लीड) शिक्षा व रोजगार से ही महिलाओं का विकास : महुआ माजी
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिके की पूजा-अर्चना की फोटो फाइल : 10 चितरपुर एफ, जी पत्रकारों से बातचीत करते एवं पूजा – अर्चना कर निकलते रजरप्पा. पूर्ण रूप से शिक्षा व रोजगार देने से ही महिलाओं का विकास होगा. उक्त बातें राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष महुआ माजी ने रजरप्पा […]
