चितरपुर में भाजपा की बैठक फोटो फाइल : 10 चितरपुर ई बैठक को संबोधित करते मुख्य अतिथि चितरपुर.चितरपुर प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को हुई. इसकी अध्यक्षता रमेश प्रसाद वर्मा ने की. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के मुख्य आधार होते हंै. जितने सदस्य भाजपा के बनेंगे, पार्टी उतनी ही मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के हाथों को ओर मजबूत बनाने की जरूरत है. कार्यकर्ता घर-घर जा कर भाजपा की नीति को सुना कर लोगों को सदस्य बनायें. बैठक में कहा गया कि जो कार्यकर्ताओं तीन सौ सदस्य बनायेंगे, उन्हें सम्मानित किया जायेगा. मौके पर जिलाध्यक्ष अमरेंद्र गुप्ता, युगेश कुमार महतो, प्रेतनाथ सिंह, गणेश प्रसाद स्वर्णकार, भगुन प्रसाद, राजदीप पोद्दार, महेश साव, किशोर दांगी, प्रकाश प्रसाद, मंटू प्रसाद, बैजनाथ साव, अजय पासवान, मुकेश सिंह, राधा महतो आदि उपस्थित थे.
भाजपा की नीति को घर - घर पहुंचाये ं: दीपक
चितरपुर में भाजपा की बैठक फोटो फाइल : 10 चितरपुर ई बैठक को संबोधित करते मुख्य अतिथि चितरपुर.चितरपुर प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को हुई. इसकी अध्यक्षता रमेश प्रसाद वर्मा ने की. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के मुख्य आधार होते हंै. जितने सदस्य भाजपा के […]
