सड़क हादसे में दो घायल

घाटोटांड़.केदला बसंतपुर वाशरी चुटुआ नदी पुल के समीप डंपर व मोटरसाइकिल की टक्कर में स्कूली छात्रा सहित दो लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज रांची में चल रहा है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बसंतपुर निवासी कमल कुमार महतो अपनी पुत्री रानी कुमारी (नौ वर्ष) को मोटरसाइकिल (जेएच-02एस-3465) से घाटो स्कूल छोड़ने के लिए जा […]

घाटोटांड़.केदला बसंतपुर वाशरी चुटुआ नदी पुल के समीप डंपर व मोटरसाइकिल की टक्कर में स्कूली छात्रा सहित दो लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज रांची में चल रहा है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बसंतपुर निवासी कमल कुमार महतो अपनी पुत्री रानी कुमारी (नौ वर्ष) को मोटरसाइकिल (जेएच-02एस-3465) से घाटो स्कूल छोड़ने के लिए जा रहे थे. रानी शिशु निकेतन स्कूल की कक्षा 5 वीं की छात्रा है. स्कूली ले जाने के दौरान चुटुआ नदी के समीप विपरीत दिशा से आ रहे डंपर (जेएच-02सी-1202) से मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गयी. इसमें कमल कुमार महतो सहित रानी कुमारी घायल हो गये. दोनों को टाटा स्टील वेस्ट बोकारो मुख्य अस्पताल लाया गया. चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक इलाज कर रांची रेफर कर दिया. डंपर तोपा से कोयला लेकर केदला वाशरी आ रहा था. घटना के बाद चालक डंपर छोड़ कर फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >