शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को विदाई दी गयी गिद्दी(हजारीबाग). उत्क्रमित उच्च विद्यालय, खपिया में मंगलवार को समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जीवन एक्का को विदाई दी गयी. इस मौके पर शिक्षक लक्षु पाहन, कजरा मुंडा, विनय प्रसाद, राजेश सिंह, गोपाल राम, इंद्रदेव यादव, संजय सिंह, रवींद्र सिंह, बीआरपी अरुण कुमार, ग्राशिस अध्यक्ष ननकू गंझू, मुंशी महतो आदि […]

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को विदाई दी गयी गिद्दी(हजारीबाग). उत्क्रमित उच्च विद्यालय, खपिया में मंगलवार को समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जीवन एक्का को विदाई दी गयी. इस मौके पर शिक्षक लक्षु पाहन, कजरा मुंडा, विनय प्रसाद, राजेश सिंह, गोपाल राम, इंद्रदेव यादव, संजय सिंह, रवींद्र सिंह, बीआरपी अरुण कुमार, ग्राशिस अध्यक्ष ननकू गंझू, मुंशी महतो आदि ने अपनी बातें रखी. वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों का जो दायित्व व कर्तव्य है, उसका निर्वाह वे ईमानदारीपूर्वक करें. वक्ताओं ने कहा कि जीवन एक्का ने विभिन्न सरकारी विद्यालयों में लंबे वर्षों तक अध्यापन का कार्य किया. शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं. वक्ताओं ने उनके सुखमय जीवन की मंगलकामना की. इसका संचालन शिक्षक महानंद प्रसाद ने किया. मौके पर शिक्षिका कुसुम टोप्पो, शिक्षक रंजीत प्रसाद, रघुनाथ महतो, महादेव, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोतीराम महतो, सुरेंद्र महतो, सीआरपी सुमित कुमार, चुकेंद्र कुमार महतो, रोजिन एक्का, आकाश कुमार, क्लाइमेंट टुडू आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >