अवैध कोयला कारोबार में छह गाड़ीवान गिरफ्तार

रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ दुमका पथ के मयूरनाथ मोड़ के पास थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने रात्रि गश्ती के दौरान छ:ह बैलगाड़ियों में लदे 60 क्विंटल कोयला जब्त किया है. उन्होंने कार्रवाई करते हुए इन बैलगाड़ियों के गाड़ीवान को गिरफ्तार कर लिया. सभी बैलगाड़ियों को स्थानीय लोगों को जिम्मा लगा दिया […]

रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ दुमका पथ के मयूरनाथ मोड़ के पास थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने रात्रि गश्ती के दौरान छ:ह बैलगाड़ियों में लदे 60 क्विंटल कोयला जब्त किया है. उन्होंने कार्रवाई करते हुए इन बैलगाड़ियों के गाड़ीवान को गिरफ्तार कर लिया. सभी बैलगाड़ियों को स्थानीय लोगों को जिम्मा लगा दिया गया है.
गिरफ्तार गाड़ीवान चुन्नीलाल पंडित, बीरबल ठाकुर, दीप नारायण पंडित, राजेंद्र पंडित शंकरपुर गांव के तथा गौरी पंडित झंझार गांव का रहने वाला है.
बाइक में लदा कोयला भी जब्त : इधर बीडीओ राजकिशोर प्रसाद ने थाना क्षेत्र के रामगढ़-हंसडीहा गांव के सारमी गांव के पास कोयला से लदे दो कोयला तस्करों को पकड़ लिया. मौका पाकर दोनों अपनी बाइक छोड़कर भाग खड़े हुए. बाद में बीडीओ की सूचना पर थाना प्रभारी ने कोयला समेत दोनों बाइक को जब्त कर लिया. पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल में अंकित नंबर जांच कर अभियुक्त को पकड़ा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >