महिला अधिकारों की दी जानकारी

नयानगर (बरकाकाना).इसीआरकेयू बरकाकाना शाखा कार्यालय में सोमवार को महिला दिवस मनाया गया. इसकी अध्यक्षता महिला रेल कर्मी समिति की अध्यक्ष शीला बारला ने की. संचालन सचिव ओपी शर्मा ने किया. शाखा अध्यक्ष मो बहाव ने महिला अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए यूनियन द्वारा रेलवे के सहयोग से कंप्यूटर प्रशिक्षण […]

नयानगर (बरकाकाना).इसीआरकेयू बरकाकाना शाखा कार्यालय में सोमवार को महिला दिवस मनाया गया. इसकी अध्यक्षता महिला रेल कर्मी समिति की अध्यक्ष शीला बारला ने की. संचालन सचिव ओपी शर्मा ने किया. शाखा अध्यक्ष मो बहाव ने महिला अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए यूनियन द्वारा रेलवे के सहयोग से कंप्यूटर प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है. महिलाओं ने विभिन्न डिपो में महिला कामगारों के लिए कॉमन रूम बनवाने की मांग रेलवे से की. इस अवसर पर नूरजहां, लक्ष्मी देवी, कमला देवी, नमिता बरूआ, जया डी, मेलो, रीना बारला, मिथिला देवी, सविता तिवारी, मंजु देवी आदि उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >