बहन के नहीं मिलने पर सास-ससुर को पीटा

नयानगर (बरकाकाना). बरकाकाना ओपी अंतर्गत अंबाटांड़ में बहन के लापता होने पर वृद्ध की पिटाई करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, अंबाटांड़ निवासी नरेश महतो की पत्नी मंजु देवी होली के दिन पारिवारिक विवाद के बाद किसी को बिना बताये कहीं चली गयी. इसकी सूचना उसके घर वालों को दी गयी. मंजु […]

नयानगर (बरकाकाना). बरकाकाना ओपी अंतर्गत अंबाटांड़ में बहन के लापता होने पर वृद्ध की पिटाई करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, अंबाटांड़ निवासी नरेश महतो की पत्नी मंजु देवी होली के दिन पारिवारिक विवाद के बाद किसी को बिना बताये कहीं चली गयी. इसकी सूचना उसके घर वालों को दी गयी. मंजु की खोजबीन सभी संभावित स्थानों पर की गयी. इधर, उसके भाई कौलेश्वर महतो ने ससुर से बहन के बारे में पूछताछ की. ससुर भोना महतो (70 वर्ष) ने बहू के बाबत जानकारी होने की बात से इनकार किया. इस पर कौलेश्वर ने इनकी डंडे से पिटाई कर दी. बीच बचाव करने पहुंची भोना की पत्नी पानो देवी के साथ भी मारपीट की गयी. दोनों पक्षों ने बरकाकाना ओपी में आवेदन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >